PG पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, किया संस्था का विस्तार

PG पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, किया संस्था का विस्तार

नोएडा सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन PGHOWA ने दीपावली मिलन समारोह के साथ किया संगठन का विस्तार जहाँ जनपद के पीजी संचालकों ने भाग लिया संस्था के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई पीजी संचालकों ने अपनी अपनी समस्याओं और विचारों को सबके सामने रखा

संस्था के अध्यक्ष विशेष त्यागी ने कहा कि दीपावली सिर्फ दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अपनों से मिलने, दिलों की दूरियाँ मिटाने और रिश्तों में नई मिठास घोलने का अवसर है। आज के इस ‘दीपावली मिलन’ कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति ने इस उत्सव की चमक और बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि ठाकुर एन.पी. सिंह जी ने हमारे निवेदन पर संरक्षक पद के लिए अपनी सहमति दी है इसी के साथ हमने अपनी संस्था का विस्तार करते हुए महासचिव पद पर किम्मी के., वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, प्रशासनिक सचिव श्रद्धा सिन्हा, विधिक सलाहकार एडवोकेट रणपाल अवाना, अमित अग्रवाल की कार्यकारिणी सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों को पदभार सौंपा है, और आशा करते हैं कि ये सभी पदाधिकारी पीजी संचालको के हित में काम करते हुए संस्था को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

महासचिव किम्मी के. ने बताया कि हमारी संस्था पीजी संचालको की समस्या के समाधान के लिए दिन रात कार्यरत है, हम उनकी मदद भी करते हैं जो हमारे सदस्य नहीं है क्योंकि हमारा उद्देश्य सिर्फ सदस्य बनाना नहीं हैँ बल्कि सभी की समस्या का समाधान कराना है ।

विधिक सलाहकार रणपाल अवाना ने कहा कि हम सभी पीजी संचालको को उनके हितों के लिए जागरूक करने का काम करेंगे साथ ही उनको होने वाली समस्याओं में कानूनी सहायता भी प्रदान करेंगे अंत में अभिषेक सिंघल और कपिल तलवार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया

DDRWA के अध्यक्ष ठाकुर एन पी सिंह ने कहा गौतमबुद्ध नगर में पीजी संचालक ही है जो पूरी दुनिया से आए छात्रों नौकरी करने वाले लोगों को आश्रय देते है उनका ख्याल रखते है आज लाखों बच्चे पीजी में रहकर अपनी शिक्षा को पूरी कर रहे है जनपद को मजबूत करने में पीजी संचालकों की अहम भूमिका है ।

पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन PGHOWA पदाधिकारियों ने DDRWA अध्यक्ष एन पी सिंह और नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को अंगवस्त्र पहनाकर एवं गेस्ट ऑफ ऑनर्स का मोमेंटो देकर उनको सम्मानित किया ।

#NoidaPG #pghowa #nefoma #noidanews

Delhi NCR NGO