अटसू। नगर पंचायत अटसू में 100 साल पुरानी परंपरा के तहत दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने दंगल का समापन किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित भी किया। दंगल के आयोजन ने क्षेत्र की पुरानी परंपरा और कुश्ती की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। #sports #sportsnews #auraiyya #auraiyyanews