अम्रपाली ड्रीम वैली में भव्य नवदुर्गा पूजन एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन

अम्रपाली ड्रीम वैली में भव्य नवदुर्गा पूजन एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। अम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को सप्तमी के पावन अवसर पर माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की भव्य पूजा-अर्चना की गई। आकर्षक सजावट से पूरा सोसाइटी परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूजा-अर्चना के पश्चात AOA एवं आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, जो रात 11 बजे तक चला। कार्यक्रम में निवासियों का उत्साह और भारी भीड़ देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा माँ नवदुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कपल डांडिया डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अनेक जोड़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात सभी निवासियों ने सामूहिक डांडिया नृत्य का आनंद उठाया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को AOA की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

अम्रपाली ड्रीम वैली में आयोजित इस प्रथम भव्य दुर्गा पूजा एवं डांडिया महोत्सव ने सभी निवासियों के लिए यादगार पल प्रदान किए। सभी ने मिलकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

AOA एवं आयोजन समिति सभी निवासियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल एवं यादगार बना।

Delhi NCR Entertainment RWA/AOA