ग्रेटर नोएडा वेस्ट आज नेफोमा उपाध्यक्ष अविनाश सिंह के भाई अजीत सिंह का संतोष मेडिकल कॉलेज, गाजियाबाद में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया

उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में नेफोमा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू ख़ान एवं संगठन मंत्री श्री कृष्णा नन्द ने अजीत सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।