बरेली में तीन पुलिसकर्मियों पर SSP की बड़ी कार्रवाई

बरेली में तीन पुलिसकर्मियों पर SSP की बड़ी कार्रवाई

बरेली, 25 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामलों में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

थाना फरीदपुर में तैनात उप निरीक्षक शुभम सोम को सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। जांच में उनकी इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट सामने आई।

वहीं थाना प्रेमनगर के उप निरीक्षक शुभम चौधरी को युवक को अवैध हिरासत में रखने, मारपीट और ₹50 हजार लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इसके अलावा महिला संबंधी शिकायत में FIR दर्ज न करने और लापरवाही बरतने पर थाना हाफिजगंज के उप निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह को भी निलंबित किया गया है।

SSP अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Crime