सेवियर ग्रीनआर्च अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन AOA की प्रथम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

सेवियर ग्रीनआर्च अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन AOA की प्रथम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट ग्रीनआर्च अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव 19 अप्रैल 2026 को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नव-निर्वाचित सदस्यों की प्रथम बैठक 22/04/2026 को आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचित सदस्यों की पूर्ण उपस्थिति रही।

बैठक की शुरुआत औपचारिक स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद वरिष्ठ सदस्य राजहंस गौतम जी और एम डी ध्रुवंशी जी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पारदर्शिता और एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का चयन सहमति से किया गया। घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष (President): श्री नमित रंजन

उपाध्यक्ष (Vice President): श्री अतुल जैन

सचिव (Secretary): श्री गौतम भाटिया

संयुक्त सचिव (Joint Secretary): श्री शैलेश कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष (Treasurer): श्री गौरव शर्मा

संयुक्त कोषाध्यक्ष (Joint Treasurer): श्री चित्रित जैन

कार्यकारी सदस्य( Executive Member): श्री नवीन कुमार त्रिवेदी

कार्यकारी सदस्य( Executive Member): श्री प्रतीक मुंद्रा

कार्यकारी सदस्य( Executive Member): श्री उमेश श्रीवास

कार्यकारी सदस्य( Executive Member): प्रमोद श्रीवास्तव

बैठक में यह स्पष्ट रूप से निर्णय लिया गया कि सोसाइटी के सभी लंबित मुद्दों—जैसे मेंटेनेंस से जुड़े विषय, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार एवं निवासियों की मूलभूत सुविधाओं—को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निपटाया जाएगा। नव-निर्वाचित टीम ने विश्वास जताया कि निवासियों के सहयोग और सहभागिता से ग्रीनआर्च को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और बेहतर आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। टीम ने अपने कार्यकाल में सकारात्मक बदलाव लाने और सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

स्थानीय निवासियों ने नई कार्यकारिणी से बड़ी उम्मीदें जताई हैं और आशा व्यक्त की है कि यह टीम सोसाइटी के विकास को नई दिशा देगी।

Delhi NCR