नोएडा गेझा सेक्टर 93 स्थित न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में आज एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस कैंप का आयोजन मेड जॉइन एजुकेशन ट्रस्ट और युग धारा फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने संयुक रूप से किया।इस मौके पर न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य व युगधारा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष डॉ श्वेता त्यागी ने कहा कि विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना बहुत जरूरी है जिससे कि बच्चों में उनके अभिभावक स्वस्थ रहें वे जागरूक रहे।
इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक बच्चे व उनके अभिभावकों ने अपनी जांच कर कर कैंप का लाभ उठाया। शिविर में लोगों की मुफ्त खून की जांच की गई वह उन्हें दवाइयां प्रदान की गई।
लाभार्थियों ने शिविर की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी और श्री दानिश सैफी जी ने आकर संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि इस तरह के शिविर लगाकर हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकते हैं
इस मौके पर मेडजॉइन एजुकेशन ट्रस्ट के चिकित्सक डॉ सत्येंद्र कुमार ,डॉक्टर देव सिंह डॉक्टर केके वर्मा डॉक्टर शिवम सिंह डॉक्टर सुधीर राणा डॉक्टर विजय सिंह व डॉक्टर अमन ने भली-भांति इलाज किया।
बता दें कि यह संस्थाए इस तरह के सामाजिक कार्य करने में सदैव अग्रणी रहती है। और ये संस्थाएं इस तरह के कार्य करने के लिए भविष्य में सदैव तत्पर रहेंगी।
![](https://scontent.fdel2-3.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/399482489_736852251794178_4230470053448132784_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=104&ccb=1-7&_nc_sid=5f2048&_nc_ohc=oj89JMzNJsoAX_oKabc&_nc_ht=scontent.fdel2-3.fna&oh=00_AfAR97PQ6VorbTrvHaVI8i4PahF4vb2jwnRxaOSr0m7ttw&oe=654EA35E)
![](https://scontent.fdel2-2.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/400265025_736852335127503_2742351185941593174_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=111&ccb=1-7&_nc_sid=5f2048&_nc_ohc=9fsqfS_AkjwAX9wdugZ&_nc_ht=scontent.fdel2-2.fna&oh=00_AfAlVJTAgrTCY0UjEDdQTvUINw9duYhIOIJ6T6SKqQ8vYw&oe=654F9D8C)
![](https://scontent.fdel2-2.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/399497778_736852351794168_3490725789851255121_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=107&ccb=1-7&_nc_sid=5f2048&_nc_ohc=3QMRwKmnCxUAX_RX3hw&_nc_ht=scontent.fdel2-2.fna&oh=00_AfBNYuCiMr78nDzUUQlq_tUg89AAoRwGyDQMuMYcKQPlsA&oe=654F309D)
![](https://scontent.fdel2-2.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/399485259_736852368460833_7648893084743651522_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=105&ccb=1-7&_nc_sid=5f2048&_nc_ohc=13HbUFAZAcMAX_wEy1E&_nc_ht=scontent.fdel2-2.fna&oh=00_AfCEsF1RJH7TNrCeRi7W8NoKEsBF_MXovoHIJ7ak359hLQ&oe=654E5671)
![](https://scontent.fdel2-3.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/400276728_736852398460830_300007744193751977_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=108&ccb=1-7&_nc_sid=5f2048&_nc_ohc=YASjWVDlbOIAX-4LLdh&_nc_ht=scontent.fdel2-3.fna&oh=00_AfCz7eiTcL-M-xDiBJkKo8IDJL19Nggk7TuwuCJtkxkdSQ&oe=654DF9FF)