गाजीपुर- तपोभूमि करंडा के पूर्वी छोर तथा उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर अवस्थित स्वामी पूर्णानन्द की तपोभूमि पुरैना पर प्रसिद्ध ज्योतिर्विद पंडित दीपक दुबे के निवास स्थान पर वेद पाठ की ऋचाओं से गूंज गया पूरा गांव|बताते चलें कि पंडित दीपक दुबे की माता स्वर्गीया अन्नपूर्णा दुबे 79 वर्ष की विगत 11 फरवरी 2026 का देहावसान हो गया था|कल उनका त्रयोदशऔर भंडारा था

इस अवसर पर उन्होंने एक विशेष तरह का कार्यक्रम किया जो अन्यत्र अबतक नहीं हुआ था|इस अवसर पर पाणिनि कन्या महाविद्यालय वाराणसी से आई 21 कन्याओं के द्वारा वेद ऋचाओं की पाठ से पूरा पुरैना गांव गूंजायमान हो गया ज्ञात हो कि यह इस तरह का का पहला कार्यक्रम था जब किसी ने त्रयोदश के अवसर पर कन्याओं के द्वारा वेद पाठ तथा यज्ञ कराया हो इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंडित दीपक दुबे ने बताया कि हर संतान को अपने माता-पिता की मृत्यु पर विधिवत त्रयोदश कार्यक्रम कराना चाहिए ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले|साथ ही साथ कोई भी संतान अपनी माता-पिता के ऋण से मुक्त नहीं हो पता है लेकिन उनके जीवन के अंतिम समय तथा त्रयोदश कार्यक्रम से वह उनके ऋणों से मुक्ति पा लेता है 
इस कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने आकर अन्नपूर्णा दुबे के चित्र पर पुष्प की श्रद्धांजलि अर्पित का उन्हें ईश्वर के चरणों में उचित स्थान देने की प्रार्थना किया| शाम के 3 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें करीब 400 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया|इस अवसर पर राजन पांडेय, विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गाज़ीपुर, सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका गाज़ीपुर, पंकज यादव जिला पंचायत सदस्य करंडा प्रथम, डॉक्टर अवधेश कुमार यादव भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य करंडा प्रथम, अरुण कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक, उपेंद्र यादव पूर्व प्रधान पुरैना, गुड्डू सिंह, राजकुमार पांडेय वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी, विनोद राय ग्राम प्रधान पुरैना, नीरज पांडेय अखिलानंद तिवारी पूर्व अध्यक्ष, नोएडा से समाजसेवी व नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, कवि शायर अन्नू दीवाना, अशोक दुबे उपाध्यक्ष पेशकार संघ, राकेश दुबे इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |
