तुर्की में धमाका हुआ है। राजधानी इस्तांबुल के टकसिम स्क्वायर से बम धमाके की खबर आ रही है। धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। अब तक 38 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। धमाका रविवार को इस्तांबुल की सबसे व्यस्त इलाके में हुआ। इस मुख्य पैदल मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ऐसे में हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ। घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है। कई जख्मी हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल
सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि धमाके की जगह से आग की लपटें निकल रही हैं। वीडियो में धमाका जोरदार लग रहा था। धमाके के बाद राहगीर मुड़े और भागने लगे।