समाजवादी पार्टी को मजबूत करने को समाजवादी महिला सभा ने चलाया अभियान

समाजवादी पार्टी को मजबूत करने को समाजवादी महिला सभा ने चलाया अभियान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट शहरी मतदाताओं के बीच समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए समाजवादी महिला सभा ने जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा गया।

इसी क्रम में की विजेता सिंह को ईको विलेज 2 सोसाइटी का अध्यक्ष एवं आशुतोष श्रीवास्तव, नितेश कुमार सिंह, रीना यादव, विशाल श्रीवास्तव को प्रभारी नामित किया। इस मौके पर डॉ शशि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

प्रतिदिन काम में आने वाली वस्तुओं की कीमतों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। चुनाव के दौरान जनता की वोट लेने के लिए भाजपा बड़ी-बड़ी लोक लुभावनी घोषणाएं करती हैं।लेकिन चुनाव जीतने के बाद महंगाई बढ़ाकर जनता को छलने का काम करती है।

Poltics