गाजियाबाद में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण बैसला ने बताया की बहुत जल्द बागपत विधानसभा के खेकड़ा के निवासी समाजसेवी व हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में हजारों क्षेत्रवासी बहन मायावती की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया है ।
प्रवीण बैसला ने आगे बताया आज मेरे कार्यालय में मेरे परम मित्र और #लोकसभा चुनाव के समय से ही कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने वाले सचिन शर्मा निवासी खेकड़ा पधारें लोकसभा चुनाव के दौरान उनका कार्य काफी सहयोग और मेहनत अत्यंत सराहनीय रही है
सचिन शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती की नीतियों और बहुजन समाज पार्टी BSP की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया उनके इस निर्णय का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं।
सचिन शर्मा के साथ आने से पार्टी को बागपत और खेकड़ा क्षेत्र में काफी मजबूती मिलेगी। जल्द ही वह अपने साथ खेकड़ा, बागपत की ब्राह्मण समाज की एक बहुत बड़ी और कर्मठ टीम को बसपा परिवार से जोड़ेंगे।
इस विशेष अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहकर उनका मार्गदर्शन करेंगे सचिन शर्मा को उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते है
Munqad Ali Bsp Head Office
#BSP#BahujanSamajParty#Baghpat#Khekra#BehanMayawatiJi#BrahmanSamaj#PoliticsUpdate
