कुख्यात अपराधी रवि काना की ‘अवैध’ रिहाई पर गिरी गाज, जेल अधीक्षक समेत जेलर पर मुकदमा दर्ज..
बांदा। चर्चित अपराधी रवि काना की जेल से विवादास्पद रिहाई के मामले ने अब कानूनी तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर लापरवाही के चलते बांदा जेल के आला अधिकारियों पर शिकंजा कस गया है।
अधिकारियों पर FIR: बांदा जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और जेलर विक्रम सिंह यादव के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जेल चौकी प्रभारी अनुराग पाण्डेय की तहरीर पर हुई है। आरोप है कि बिना किसी सक्षम न्यायिक आदेश के अपराधी को जेल से छोड़ दिया गया।
यह कार्रवाई जेल चौकी प्रभारी अनुराग पाण्डेय की तहरीर पर हुई है। आरोप है कि बिना किसी सक्षम न्यायिक आदेश के अपराधी को जेल से छोड़ दिया गया।
