पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा पहुंची सहारनपुर लोगो ने किया भव्य स्वागत ।

पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा पहुंची सहारनपुर लोगो ने किया भव्य स्वागत ।

प्रदेश निर्माण यात्रा 10 दिसंबर, रविवार, को खेड़ा अफगान, सहारनपुर में “प्रदेश जन निर्माण यात्रा” पहुंची जहाँ मुस्लिपश्चिम प्रदेश निर्माण यात्राम समाज के बाहुबली साहजेब खां, साकिब अली, सरफराज आदि मुख्य लोगो ने सभी टीम के मुख्य पदाधिकारियों का तहेदिल से हार्दिक अभिनंदन किया।

उसके बाद पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा शामली में पहुँची जहाँ सिख धर्म के अनुयायियों ने गुरुद्वारा में मोर्चे के गणमान्य पदाधिकारियों का खुलेदिल से स्वागत किया और वादा किया कि मोर्चे के साथ शामली का सिख समुदाय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

गुरुद्वारा में यात्रा में शामिल सभी के लिए लंगर की व्यवथा की गई थी। वाहेगुरु का आशिर्वाद मिला और सभी धर्मों एवं जातियों को एक सदभाव संदेश दिया गया।

शामली पहुंची टीम में मोर्चे के गणमान्य पदाधिकारियों जिसमे मुख्य रुप से,

श्री एस. के. वर्मा (संगरक्षक, PPNM) सत्यपाल यादव (केंद्रीय अध्यक्ष, PPNM), कर्नल सुधीर चौधरी (महासचिव, PPNM) श्री वीरपाल जाट ( राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व जाट एकता महासभा), राजबीर सिंह मुंडेट (सरशंक PPNM, शामली) अर्जुन सिंह (अध्यक्ष, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति), कुलदीप मलिक, बिट्टू सिखेड़ा, जगजीत सिंह, जसवीर सिंह, राजेन्द्र विदुर, चौधरी मंगल सिंह आर्या (भारत सेवा सदन) , युवा बेटी रिजवाना ख़ाँ (भारतीय पर्वतारोही), पवन रघुवंशी (सोशल मीडिया मैनेजर, PPNM) आदि इस ऐतिहासिक “प्रदेश निर्माण जन यात्रा” का हिस्सा रहे।

Poltics