नोएडा लोक मंच के महासचिव और समाजसेवी महेश सक्सेना का व्हाट्सएप हैक करके हैकर्स ने 5000 लोगों से मदद के नाम पर धनराशि मांगी है। महेश सक्सेना ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
नोएडा लोकमंच नामक एक प्रमुख सामाजिक संगठन है। जो पिछले 28 साल से सामाजिक कार्यों जुडा इस संगठन की स्थापना वर्ष-1997 में नोएडा शहर के कुछ जागरूक नागरिकों ने मिलकर की थी। इस संस्था के महासचिव और समाजसेवी महेश सक्सेना का हैकर्स ने उनका व्हाट्सएप हैक करके करीब 5000 लोगों से विभिन्न बहाने बनाकर आर्थिक मदद मांगी।
जब इसकी जानकारी महेश सक्सेना को हुई तो उन्होंने अपने सभी लोगों को फोन करके आगाह कर दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है तथा वह किसी को पैसे ना दें। यही नहीं उन्होंने साइबर क्राइम में इसकी बाकायदा लिखित शिकायत भी कर दी है। साइबर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
