ग्रेटर नोएडा : नोएडा एक्सटेंशन की सबसे बड़ी सोसाइटी सुपरटेक इको विलेज में एक बार फिर अवैध वसूली का वाक्या सामने आया है। निवासियों का आरोप है कि अभी दो माह पहले आई ग्रेविटी फैसिलिटी एजेंसी ने दुबारा निवासियों से शिफ्टिंग के दौरान ₹3000/- अवैध असुली कर रही है। अवैध असूली को लेकर इकोविलेज 1 के निवासियों में बहुत आक्रोश है। सोसाएटी के निवासियों ने ग्रेविटी के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस अवैध असुली को बंद करने को कहा है और जिन निवासियों से ये असुली हुई है उनका पैसा तुरंत वापस करने को कहा है। पैसे वापस नहीं होने पर निवासियों ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
अवगत हो कि सुपरटेक इकोविलेज एक में कुछ माह पूर्व ही नयी एजेंसी ग्रेविटी ने कार्य भार संभाला है। इसके पहले कार्यरत YG एस्टेट मैंटेनेंस एजेंसी को इसी तरह के अवैध असुली के चलते निवासियों के विरोध के फलस्वरूप सोसाइटी को छोड़ना पड़ा था।
सोसाइटी निवासी शशि भूषण शाह ने बताया कि 19 जनवरी 25 रविवार को रेजिडेंट्स ने ग्रेविटी के मैनेजर मनु त्यागी और ग्रेविटी के अन्य अधिकारियों से अवैध असूली के साथ साथ सोसाइटी में सुरक्षा, NPCL से आ रही विधुत आपूर्ति, पार्किंग कि समस्या, लिफ्ट संचालन, हाउस कीपिंग, साफ सफाई और सोसाइटी के पर्यावरण संरक्षण इत्यादि समस्याओं पर बात हुई। सोसाइटी निवासी महिंद्रा ने ग्रेविटी मैनेजर को अवैध वसूली के सबूत भी सौंपे। समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रेविटी प्रबंधन का रुख साकारात्मक रहा।
मीटिंग में सोसाइटी के अन्य निवासियों के साथ डी के जायसवाल, संजय शर्मा, जे बी सिंह, जी एस तिवारी, आनंद पाल सिंह, राज चौधरी, हिमांशु गुप्ता, आशुतोष शर्मा, निशांत सिंह, मनोज जोशी, अरुण गुप्ता, शैलेश झा, आशीष झा, संजय सिंह, संजीव दुबे और अमित गुप्ता शामिल रहे।
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/474474434_1030117345800999_2681419259873080517_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=105&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=3gwW1cK9M9EQ7kNvgFxZ-_8&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AJDOtNoWrTQZki2ibd4VQr0&oh=00_AYCKhMY2vaAmI3xOOnX1FKpmB_rS8cuJNzjt27Nk8ttCsA&oe=6796581E)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/474372186_1030117375800996_3782225497857847307_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=110&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=r_jBoi4aLKgQ7kNvgHHYkII&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AJDOtNoWrTQZki2ibd4VQr0&oh=00_AYAXwEr1lADv0M0E_UXMURjg-L2cEsRo5BH-_tSxdIpSIA&oe=67966916)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/474463370_1030117409134326_8988239297981091047_n.jpg?stp=dst-jpg_s851x315_tt6&_nc_cat=100&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=IfCC5r8EJFYQ7kNvgH_Zl_l&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AJDOtNoWrTQZki2ibd4VQr0&oh=00_AYBCjH_LnWKLQRWxMHGCi3t3cVGZbfGq8mhPo1vboee6Jg&oe=67965A9A)
All reactions: