ग्रेटर नोएडा वेस्ट महागुन मायवुड सोसाइटी के HUM’ वेलफेयर ग्रुप की तरफ से इस नव वर्ष के शुभारंभ पे गरीबों एवम जरूरतमंदों के लिए एक छोटी सी कोशिश की गई।
आज भी बारिश और ठंड की रातों में कई गरीब लोग ऐसे है जो सड़कों पर रहने पे मजबूर है और इस कदर लाचार है की एक कंबल भी नहीं खरीद पाते और ठंड से बीमार होके अपना जीवन त्याग देते हैं।
ऐसे जरूरतमंदों के लिए हम संस्था ने 101 गरम कंबल बाटने का तय किया इस नेक काम को करने में हम ग्रुप के सदस्य एवम कुछ अन्य रेजिडेंट्स ने आपसी सहयोग से इस कार्य को करने का निश्चित किया।
कल रात्रि 11 बजे से 1 बजे के बीच हम संस्था ने जरूरतमंदों को 58 कंबल वितरण किए, बाकी 43 कंबल वितरण हम 6 जनवरी की रात्रि करने वाले है।
हम संस्था के सदस्यों ने बताया उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहते है जिन्होंने अपना योगदान इस नेक काम करने में किया है, आगे भी HUM संस्था इसी तरह की कोशिश करना जारी रखेंगे।




