प्रयागराज के कुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इंदौर की इस लड़की ने मुस्लिम युवक फरमान खान से एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। यह शादी तब हुई जब उन्होंने परिवार के दबाव से बचने के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी थी।
इंदौर की इस लड़की ने पिछले साल प्रयागराज में कुंभ मेला में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए एक वर्चुअल कंटेंट क्रिएटर द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद प्रसिद्धि हासिल की थी।
शादी समारोह पूवर के अरुमानूर स्थित नैनार मंदिर में केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवांकुट्टी, सत्तारूढ़ माकपा के राज्य सचिव एमवी गोविंदन, राज्यसभा सांसद एए रहीम और मार्क्सवादी पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
दुल्हन ने लाल साड़ी पहनी थी और सिंदूर लगाया था, जबकि दूल्हे और पेशे से अभिनेता फरमान खान ने सफेद शर्ट और मुंडू (धोती) पहनी थी। मोनालिसा ने कहा कि उनके परिवार को उनका रिश्ता पसंद नहीं था और उन्होंने उन्हें किसी और से शादी करने के लिए दबाव डाला।
चूंकि वह वयस्क है इसलिए वह वापस नहीं जाना चाहती। उन्हें मलयालम सिनेमा में आफर मिले हैं और वे दक्षिणी राज्य में बसने की सोच रही है। दूल्हे ने कहा कि वे इंटरनेट मीडिया के जरिये दोस्त बने और उनकी प्रेम कहानी बस छह महीने पुरानी है। मोनालिसा केरल की राजधानी में एक फिल्म की शूटिंग के लिए आई थी।
