ग्रेटर नोएडा वेस्ट, काव्य कॉर्नर फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा महाकवि डॉ. कुँअर बेचैन की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आज अल्फाबेट्ज़ डी’कैफ़े, श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी साहित्य के अद्वितीय रचनाकार महाकवि डॉ. कुँअर बेचैन की रचनाओं और उनके महान व्यक्तित्व को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महाकवि के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। डॉ. पूजा सिंह गंगानिया, संस्थापक अध्यक्ष, ने महाकवि के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। संस्था के साहित्य विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीया इंदु शर्मा जी ने अपने सधे हुए शानदार संचालन से तथा उपस्थित गुणिजनों ने एक से बढ़कर एक रचना पढ़कर आयोजन की गरिमा को चार चांद लगाए। सभी ने दद्दू के साथ संस्मरण साझा कर अद्भुत काव्य पाठ किया गया।
कार्यक्रम में शिल्पी चौहान, राष्ट्रीय महासचिव, और प्रदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, ने भी भाग लिया और महाकवि की रचनाओं के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। सह संस्थापक आ. अमित चौहान ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महाकवि के योगदान को सराहा।
महाकवि डॉ. कुँअर बेचैन की जन्म जयंती पर निम्नलिखित वक्ताओ ने कविता पाठ किया डॉ. पूजा सिंह गंगानिया, डॉ. गुरविंदर बांगा, डॉ अशोक मधुप, तूलिका सेठ, आशीष प्रकाश, इन्दु शर्मा, मनीषा जोशी, गोपाल गुप्ता, डॉ प्रीता पंवार, विजेता श्रीवास्तव, निधि गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, शिल्पी चौहान, अमित चौहान आदि
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. गुरविंदर सिंह बांगा जी ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कुंवर दद्दू के साथ स्मृतियों को साझा किया एवं अपनी गजलों के माध्यम से समा बांधा।
अंत में, डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया और महाकवि के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए काव्य कॉर्नर फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दोहराया।
![](https://scontent-del1-1.xx.fbcdn.net/v/t39.30808-6/449408046_885805453565523_9004756158079467580_n.jpg?stp=dst-jpg_p180x540&_nc_cat=103&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=D5i3cd2hMk4Q7kNvgFpvRAY&_nc_ht=scontent-del1-1.xx&oh=00_AYBXNuNxZIRGW4BhRMZE8pCgxHzTjC5xNGH3XN8Lcw0Ofg&oe=66881D9E)
![](https://scontent-del1-1.xx.fbcdn.net/v/t39.30808-6/449701033_885805490232186_5152789604472741384_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=102&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=pMaPR_31og8Q7kNvgFc6RqA&_nc_ht=scontent-del1-1.xx&oh=00_AYD5Ed-cQy5T4E-GUT7N7fpGfVP6T_-m6RUtBTHYUkbPyg&oe=66882DCC)
![](https://scontent-del1-2.xx.fbcdn.net/v/t39.30808-6/449506687_885805560232179_2045013782020211348_n.jpg?stp=dst-jpg_p552x414&_nc_cat=107&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=SQgFabOLGnIQ7kNvgG83zuZ&_nc_ht=scontent-del1-2.xx&oh=00_AYAeud3sDiE-LuCEgsr6d2YeuyvCJXpBSfkM0r7BLXB2UQ&oe=668831C4)
![](https://scontent-del2-1.xx.fbcdn.net/v/t39.30808-6/449555741_885805603565508_2214823564767691182_n.jpg?stp=dst-jpg_p552x414&_nc_cat=109&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=xCSEDKGcoK4Q7kNvgGHu6lm&_nc_ht=scontent-del2-1.xx&oh=00_AYAHkHAVV-pKT_opPSBpShGMhiFhUHLnOTCQXU_Ebm8pyA&oe=668834AB)
![](https://scontent-del2-1.xx.fbcdn.net/v/t39.30808-6/449701114_885805640232171_6865656388934900456_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=108&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=hLZ3MVlN8NwQ7kNvgHanzTx&_nc_ht=scontent-del2-1.xx&oh=00_AYA8S_6RPdUOpPeHUmyAjNNVU4x3b7SxNg2ygjVoPN29uA&oe=66883633)