गौतम बुध नगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनके सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के तहत मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी ऋतु महेश्वरी एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा बड़े स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कड़ी में आज धीरेन्द्र कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर व नरेंद्र सिंह पवार खण्ड शिक्षा अधिकारी (आजीवन सदस्य स्काउट) के निर्देशन मे मिशन शक्ति अभियान का आयोजन जूनियर हाईस्कूल भटटा में कोविड -19 का अनुपालन करते हुए किया गया। कृष्ण कुमार शर्मा ब्लाक स्काउट मास्टर /प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि 18 अक्टूबर 2020 से 25 अक्टूबर 2020 तक निम्न कार्य सुरक्षा, पाक्सो, मौलिक अधिकार, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, लेंगिक समानता, आत्म सुरक्षा, बाल अधिकार व महत्वपूर्ण नम्बरों की जानकारी 1090 वूमेन पावर, 108 एम्बुलेंस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मा. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलीस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के प्रति मिशन शक्ति जन जागृति अभियान जूनियर हाईस्कूल भटटा से विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष चरण सिंह ने रैली का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के छात्र चांदनी, दीपिका, अंशिका, लक्ष्मी, तनु, ललिता, साक्षी ने प्रतिभाग किया विद्यालय स्टाफ विनीत, डा. सारिका, पारुल उपाध्याय, अशोक कुमार ग्रामीण महिला राजरानी, सुमन, सुनीता, पूनम, बाला, विमला आदि ने मिशन शक्ति जन जागरूकता /अभियान मे सहयोग किया।
यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आगे भी इसी प्रकार के आयोजन संपन्न कराए जाएंगे।