हिमाचल में महिला ने मुसलमानों से सामान न खरीदने की अपील

हिमाचल में महिला ने मुसलमानों से सामान न खरीदने की अपील

हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद के बाद मुसलमानों से सामान नहीं खरीदने की अपील के कारण फिर सुर्खियों में आया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 2 महिलाएं और 2 मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में बहस करते नजर आ रहे है।

दरअसल, मुस्लिम समुदाय के दो व्यक्ति प्रदेश के किसी गांव में सामान बेचने जाते हैं, जहां दो महिलाएं उनका विरोध करती है। इनकी आपसी बातचीत का कोई वीडियो बना लेता है, जिसे बाद में X पर पोस्ट कर दिया जाता है।

वीडियो पर भारत के मुसलमानों का आर्थिक रूप से बहिष्कार की बात कही है। पुलिस के पास भी इसे लेकर अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इससे अब तक वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर वीडियो में महिला खुद हिमाचली होने का जिक्र कर रही है।

इसमें एक महिला मुस्लिम समुदाय के लोगों से जय श्री राम के नारे लगाने को कह रही हैं। महिला कह रही है कि इनका सामान कोई न खरीदे। जो सामान खरीदना है, वो हिंदू दुकानदारों से खरीदे। ये क्या हमें मुफ्त में देंगे। अगर मुफ्त भी देंगे तो भी नहीं लेंगे।

महिला कह रही है कि आप हिमाचल में तो सामान मत ही लाओ। महिला आगे कहती है ये हिंदुस्तान है बाबा। एक बार जय श्री राम बोलो। महिला अपने आपको पंचायत मेंबर बोलती हैं और कहती है वह उन्हें गांव में नहीं आने देगी।

मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति कहता हैं कि हम भी हिंदुस्तान के है। इस पर महिला बोलती है आप कश्मीर में रहो। आप वहीं रहो। आप हिमाचल मत आओ। हिमाचल कटर हिंदुओं का है। हिंदु एकजुट हो गए हैं। हमारी तरफ से आपको यहां आने की इजाजत नहीं होगी। आपके जहां घर होंगे, वहीं रहो।

हिमाचल प्रदेश में दो कश्मीरियों से बदसलूकी और मुसलमानों का बहिष्कार करने की बात कहने वाली महिला की पहचान हो गई है। कांगड़ा जिला के लंबागांव थाने में पुलिस ने सुषमा देवी के खिलाफ FIR कर दी है। SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।

SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 196 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। नियमों के तहत इस मामले कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की टिप्पणियों को लेकर विरोध जताया। कई लोग महिला की टिप्पणी को नफरत फैलाने वाली और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाली मानते हैं। वहीं, कुछ ने महिला के माफी मांगने के बाद उसकी माफी को स्वीकार करते हुए मामले को समाप्त करने की अपील की। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इस पर कड़ी नजर रखते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

0:22 / 2:46

Crime