हाई प्रोफाइल ‘सरोवर पोर्टिको’ होटल में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कौशांबी थाना क्षेत्र के मशहूर और हाई प्रोफाइल ‘सरोवर पोर्टिको’ होटल में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 11 महिलाओं को हिरासत में लिया है, जबकि होटल मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
