ग्रेटर नोएडा वेस्ट दो सोसाइटी के निवासी क्यों है परेशान आइए जानते है प्रमुख समस्या सुपरटेक इकोविलेज-1 और अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में बीते एक सप्ताह से लोगों को उल्टी और पेट दर्द की समस्या हो रही है। बीते एक सप्ताह में करीब 40 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी में लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इसके कारण से ही लोग बीमार हो रहे हैं। सोसाइटी के निवासी ने कहा कि एक सप्ताह से लोग उल्टी, दर्द और बुखार की शिकायतें कर रहे हैं। काफी समय से सोसाइटी के टैंक की सफाई भी नहीं हुई है। इस कारण से ही बीमारियां फैल रही हैं। 2-3 परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चों या अन्य परिजनों की हालत ज्यादा खराब हो गई थी।
ग्रेनोवेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसाइटी के निवासियों ने भी बताया कि दूषित पानी की सप्लाई पिछले एक सप्ताह से हो रही है। लगातार दूषित पानी की सप्लाई होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। बहुत से निवासी तो काफी डर गए हैं और वो टैंकों का पानी नहीं पी रहे हैं, वह पीने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं।
पिछले साल सितंबर 2024 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईको विलेज-2 सोसाइटी में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। बीमार लोगों में बच्चे की भी संख्या काफी ज्यादा थी, जिनको इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया था। बताया गया था कि सोसाइटी के टैंक की सफाई केमिकल से की गई थी। केमिकल टंकी से पूरी तरह साफ नहीं किया गया था। इस कारण से ही लोग बीमार हुए। सोसायटी के लोगों ने बाहर से पानी मंगवाकर काम चलाया था।
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/475878837_1039330478213019_8761387338400207622_n.jpg?stp=dst-jpg_p526x395_tt6&_nc_cat=100&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=dJEjXGQ0mV0Q7kNvgGsRE4-&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=A7xhkAP_TrN0xV6CWP8zhwO&oh=00_AYAwGSqE2vq3yBZIAFMugor6HA1F1n0Gs_wZhoKKit-4xw&oe=67A63039)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/476160181_1039330504879683_6824028592261274479_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=101&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=eQ8f86V31IwQ7kNvgHk2YSk&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=A7xhkAP_TrN0xV6CWP8zhwO&oh=00_AYBIcaNmj-A3o7q-ZkCdWd8d3QgfwDY_1OsvzklSONCNLg&oe=67A6381B)