JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 NTA पर्सेंटाइल हासिल किया और दिल्ली स्टेट टॉपर बने। साथ ही, उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया। श्रेयस ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी के निवासी हैं।
उनके पिता सुमंत मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “बेटे की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि श्रेयस ने दिल्ली से स्टेट टॉपर बनकर नाम रोशन किया है।” NTA ने आज रिजल्ट घोषित किया, जिसमें कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया, लेकिन श्रेयस दिल्ली के लिए सर्वोच्च रहे।
समाजसेवी व नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने श्रेयस मिश्रा के पिता सुमंत मिश्रा को फोन करके बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए क्षेत्र की गौरव की बात है बेटे ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट का नाम विश्व पटल में ऊंचा किया है
