बरेली से बड़ी चौंकाने वाली खबर गूगल मैप आमतौर पर लोगों को राह दिखाता है, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें गूगल मैप की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने रास्ता देखने के लिए गूगल मैप के डायरेक्शन का सहारा लिया था। इससे यह बात साफ हो गई है कि गूगल मैप पर आंख बंद के भरोसा नहीं करना चाहिए।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गूगल मैप ने कार सवारों को एक निर्माणाधीन पुल के ऊपर पहुंचा दिया। बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था, लेकिन जीपीएस नेविगेशन में यह जानकारी अपडेट नहीं की गई थी, जिससे पुल से गुजर रहे कार सवार नीचे नदी में गिर गए और बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।
पहले भी हो चुके हैं हादसे : गूगल मैप ने जहां ड्राइविंग को बेहद आसान बना दिया है वहीं कई बार इसके बेहद नुकसान भी हुए हैं। दिल्ली में ऊबर कैब चलाने वाले मदन शाह को भी गूगल मैप कई बार धोखा दे चुका है। वह एक दिलचस्प वाकया बताते हैं कि छह महीने पहले की बात है वह बुलंदशहर में पहुंचे थे। केएमपी हाई से उतरे और उन्हें गौतम यूनिवर्सिटी वाले रास्ते से जेवर निकलना था। उन्होंने गूगल मैप लगाया हुआ था। गूगल मैप ने उन्हें एक ऐसी जगह छोड़ दिया कि वह हैरान रह गए।
गूगल मैप बार बार रास्ता दिखा रहा था कि रास्ता क्रॉस करो, जबकि सामने तालाब था। उन्होंने किसी से पूछा तो पता चला कि रास्ता करीब दो किलोमीटर आगे है। शाह बताते हैं कि उस दिन अगर कोहरा होता तो उनके साथ न जाने क्या हो जाता। शाह बताते हैं कि हाल ही में वे एक राइड पर बिहार गए थे। कोहरा में गूगल मैप पर भरोसा करना बहुत रिस्की होता है
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/468296711_989246469888087_3099783921365482288_n.jpg?_nc_cat=108&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=iTmvnXt5C0oQ7kNvgFm2M8T&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=A499L5tN6BmiOJzceMLyojU&oh=00_AYBInHDk0K_SMwrYalKIjiPlR_gJAkcOFOT4JlUoy-QuuA&oe=674B9431)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/468329954_989248623221205_6443571342112795781_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=104&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=Mm-TI3UbezkQ7kNvgGiv3xQ&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=A499L5tN6BmiOJzceMLyojU&oh=00_AYC_Aqw6aqir7MbflxFyBgUVmb-7lnlEkqPLEki5Fg_N9Q&oe=674B9534)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/468424307_989248666554534_5789459685444257270_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600&_nc_cat=105&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=V3uv9Y4Rs3UQ7kNvgEldqgC&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=A499L5tN6BmiOJzceMLyojU&oh=00_AYA9muvk8l6IEIv2eHX8RYKj8YnP9KJp0pTq4p30P-MoKw&oe=674B8351)