गोहानी कलाँ प्रकरण की चर्चा आज पूरे प्रदेश में हो रही है।

गोहानी कलाँ प्रकरण की चर्चा आज पूरे प्रदेश में हो रही है।

जनपद औरैया के अजीतमल तहसील की ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

घटना की सवेंदनशीलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद की सबसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि माननीय राज्यसभा सांसद/ प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश श्रीमती गीता शाक्य जी को घटना की जानकारी लेने एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए कहा गया।

सांसद गीता शाक्य जिले के बीजेपी संगठन के कप्तान जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया जिला प्रभारी आनंद सिंह जी, जिला महामंत्री कौशल राजपूत जी, जिला मंत्री विशाल शुक्ला जी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष गिरीश तिवारी जी, आसाराम राजपूत जी से विचार विमर्श कर दोनों परिवारों से मिलने का निर्णय लिया गया।

गोहानी कलाँ गाँव में पहुंचकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पक्षों से मिलकर घटना की वास्तविकता को समझा। तत्पश्चात सांसद गीता शाक्य ने DM, SP एवम अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से दोनों परिवारों द्वारा बताए गए विषयों पर चर्चा की तथा पुलिस प्रशासन द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्यों की जानकारी ली।

अभी तक इस पूरे प्रकरण में जो सामने आया वो था की यह प्रकरण बस एक सामान्य झगड़े का था कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही ने इसको बड़ा बना दिया। तत्काल प्रभाव से लापरवाह पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया। सांसद ने पुनः दोनों पक्षों से चर्चा की और बात समझौते की ओर बढ़ गई। सांसद, जिलाध्यक्ष, ज़िलाप्रभारी, DM,SP की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति बनाई।

सांसद गीता शाक्य, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, प्रभारी आनद सिंह, कौशल राजपूत, गिरीश तिवारी, विशाल शुक्ला जी द्वारा तीन दिनों से किया जा रहा प्रयास सफल हुआ परंतु दोनों पक्ष से कुछ लोगो की राजनैतिक महत्वकांशा एवं स्वंम के स्वार्थ के कारण इन लोगो ने सभी वरिष्ठजनों की बात का सम्मान ना करके एक छोटे से विषय का समझौते नहीं होना दिया।

Crime