हिन्दू साम्राज्य दिवस पर गौड़ सौंदरयम सोसाइटी की अर्जुन शाखा द्वारा इस महान पर्व को मनाया गया।

हिन्दू साम्राज्य दिवस पर गौड़ सौंदरयम सोसाइटी की अर्जुन शाखा द्वारा इस महान पर्व को मनाया गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिंदू साम्राज्य दिवस पर आज ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हिन्दू साम्राज्य दिवस गौड़ सौंदरयम सोसाइटी की अर्जुन शाखा द्वारा इस महान पर्व को मनाया गया। श्री किशन जी मुख्य वक्ता रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉक्टर अरविंद कुमार थे।

उन्होंने छत्रपति शिवाजी के जीवन व हिन्दू साम्राज्य के लिए छत्रपती शिवजी महाराज द्वारा किये गए कार्यों का वर्णन किया।मुख्य वक्ता श्री किशन जी द्वारा शिवजी महाराज द्वारा अफजल खान की बाघनख द्वारा हत्या व उनके द्वारा जय सिंह को लिखे गए भावनात्मक पत्र का उल्लेख किया ।

आज के हिन्दू साम्राज्य दिवस के अवसर पर गौरसौन्दर्यम AOA के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता व सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्य्क्ष कामता नाथ गुप्ता व बस्ती प्रमुख अशोक शर्मा सोसाइटी के गण मान्य निवासियों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यवाह राजेश गुप्ता व अर् शाखा का ध्वज प्रणाम मुख्य शिक्षक उमंग दीक्षित द्वारा कराया गया। संजीव मिश्रा ने प्रार्थना का दायित्व निभाया । आज सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कार्यक्रम में आये व अयोजन व्यवस्था का निर्वहन किया

Poltics