अंतर्राष्ट्रीय संस्था एकलव्यम् फाउंडेशन का नवम वार्षिकोत्सव “जश्न-ए-जुनूँ संपन्न हुआ

अंतर्राष्ट्रीय संस्था एकलव्यम् फाउंडेशन का नवम वार्षिकोत्सव “जश्न-ए-जुनूँ संपन्न हुआ

कला, संस्कृति एवं माँ हिन्दी के प्रचार-प्रसार को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संस्था एकलव्यम् फाउंडेशन का नवम वार्षिकोत्सव “जश्न-ए-जुनूँ संपन्न हुआ

कला, संस्कृति एवं माँ हिन्दी के प्रचार-प्रसार को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय संस्था एकलव्यम् फाउंडेशन द्वारा अपना नवम वार्षिकोत्सव “जश्न-ए-जुनूँ–9” दिनांक 18 जनवरी, 2026 को सूर्या समाचार, फ़िल्म सिटी, सेक्टर-16ए, नोएडा स्थित सभागार में अत्यंत भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को प्रोत्साहन देना रहा। आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में भव्य कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह शामिल रहे।

कला प्रदर्शनी से लेकर कवि सम्मेलन तक—हर रंग में सजी संस्कृति “जश्न-ए-जुनूँ–9” के प्रमुख आकर्षणों में भव्य कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह शामिल रहे। सभागार में कदम रखते ही दर्शक कला के रंगों, शब्दों की शक्ति और भावनाओं की गहराई से रूबरू हो गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ एक सशक्त कवि सम्मेलन से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को साहित्यिक ऊर्जा से भर दिया। देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे कवियों—

डॉ. मधुमोहिनी उपाध्याय, आचार्य राजपाल यादव, आचार्य नेहा वैद, आचार्य पंकज शर्मा, आचार्य प्रवेन्द्र पंडित, डॉ. गुरविंदर बांगा, आचार्य वीणा अग्रवाल, आचार्य लोकेश चौधरी एवं डॉ. प्रतीक कुंवर—ने अपनी ओजस्वी, भावनात्मक और विचारोत्तेजक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कवयित्री एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधुमोहिनी उपाध्याय ने की, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशिष्ट ऊँचाई प्रदान की।

इस अवसर पर संस्था के प्रतिष्ठित सम्मान “एकलव्यम् डॉ. कुंअर बेचैन स्मृति सम्मान” से सुप्रसिद्ध गीतकार, आज तक (इंडिया टुडे ग्रुप) के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवं एकलव्यम् फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर आचार्य पंकज शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्होंने महान साहित्यकार कुंअर बेचैन (कुंअर दद्दू) को नमन करते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से मंच को भावनाओं से भर दिया और आयोजन को साहित्यिक शिखर तक पहुंचाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गान्धर्व संगीत महाविद्यालय, ग़ाज़ियाबाद सहित विभिन्न संस्थानों से आए बच्चों ने नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों द्वारा सम्पूर्ण सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समाज सेवा, साहित्य, पत्रकारिता, नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं एवं विभूतियों को एकलव्यम् सम्मान से अलंकृत किया गया।

“हिन्दी चेतना का विस्तार हमारा संकल्प” – डॉ. पूजा सिंह गंगानिया कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन संस्था की संस्थापिका एवं समाजसेविका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने किया। उन्होंने अपनी भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से कुंअर बेचैन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समापन अवसर पर उन्होंने कहा “एकलव्यम् फाउंडेशन समाज के बौद्धिक विकास और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। माँ हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और देशभर में हिन्दी चेतना को और व्यापक बनाएंगे।” कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश से आए एकलव्यम् परिवार के सदस्यों ने सहभागिता कर आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक एवं समाजसेविका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने कहा कि एकलव्यम् फाउंडेशन, समाज के बौद्धिक विकास एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था माँ हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी समय में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दी चेतना का विस्तार करेगी।

आयोजन में एकलव्यम् फाउंडेशन की पूरी टीम—राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी चौहान, राष्ट्रीय सचिव ऋचा गुप्ता, समाजसेवी सचिन पंडित, नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, सह-संस्थापक अमित चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

“जश्न-ए-जुनूँ–9” केवल एक वार्षिकोत्सव नहीं, बल्कि हिन्दी, कला और संस्कृति के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। एकलव्यम् फाउंडेशन ने यह साबित कर दिया कि जब जुनून और संस्कार मिलते हैं, तो समाज को दिशा देने वाला उत्सव जन्म लेता है

Arts