नोएडा तथा ग्रेटर हजारों फ्लैट बॉयर्स को ठग कर अरबपति बने सुपरटेक बिल्डर के मालिक…
नोएडा तथा ग्रेटर हजारों फ्लैट बॉयर्स को ठग कर अरबपति बने सुपरटेक बिल्डर के मालिक आर.के. अरोड़ा ने कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी है। आर.के. अरोड़ा की तरफ से दायर एक अपील में बीमार होने के कारण 90 दिन के लिए अंतरिम जमानत की मांग की गई हैं 5 जनवरी (कल) को कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। सुपरटेक बिल्डर्स के नाम से कंपनी चलाने वाला आर.के. अरोडा मनी लांड्रिंग के मामले में पिछले 6 महीनों से जेल में बंद है। 27 जून 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसे गिरफ्तार किया था।
सुपरटेक कंपनी के मालिक आर.के. अरोड़ा ने कोर्ट में अर्जी देकर अंतरिम जमानत की मांग की है। अपनी याचिका में उसने कहा है कि वह गंभीर रुप से बीमार है। जेल प्रशासन उसका इलाज सरकारी अस्पताल में करा रहा है किंतु उसकी बीमारी ठीक होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। इस कारण उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए। इस मुद्दे पर कानून के जानकारों की अलग अलग राय है। कुछ जानकारों का कहना है कि आर.के. अरोड़ा वास्तव में बीमार है। कुछ जानकार आर.के. अरोड़ा की बीमारी को जमानत प्राप्त करने के लिए एक बहाना बता रहे हैं। शुक्रवार (5 जनवरी) को अदालत तय करेगी कि आर.के. अरोड़ा बीमार है अथवा बहना बना रहा है। प्रोपर्टी बाजार के जानकार सुपरटेक कंपनी के मालिक आरके.के. अरोड़ा को सुपर ठग बताते है। उनका आरोप है कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए प्रोपर्टी के अनेेक घोटालों में आर.के. अरोड़ा सीधे शामिल रहा ।
कानून के अधिकतर जानकारों का कहना है कि सुपरटेक बिल्डर के जालसाज मालिक आरके अरोड़ा को लंबे समय तक जेल में ही रहना पड़ेगा। ED के मैटर के अलावा उसके विरुद्ध अलग अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। ये सभी ठगी व धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज हुए हैं। अब इन मामलों के वारंट भी सीधे जेल में ही पहुंचने शुरू हो जाएंगे। जब तक लंबित मामलों में जमानत नहीं हो जाती, तब तक आरके अरोड़ा जेल से बाहर ही नहीं सकता है। यह अलग बात है कि सुपरटेक बिल्डर कंपनी की तरफ से बड़े बड़े वकील उसे जल्दी से जल्दी जेल से बाहर लाने का प्रयास कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सुपरेटक बिल्डर के मालिक आरके अरोड़ा का चरित्र शुरू से ही संदिग्ध रहा है। सरकारी अफसरों, राजनेताओं व कुछ व्यापारियों का गठजोड़ बनाकर उसने सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव खरीदकर उसी जमीन से मोटा मुनाफा कमाया है। उसी मुनाफे से आरके अरोड़ा ने नोएडा से लेकर विदेशों तक में अपनी ”एशगाह” बना रखी है। देशभर के कई हजार घर खरीदारों केा आरके अरोड़ा व उसकी कंपनी ने ठगा है। ठगी का शिकार हुए घर खरीदार अब एकजुट हो रहे हैं।
