गौतम बुद्ध नगर लोक सभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र नागर को 5,59472 मतो से मात दी हैं। डॉ महेश शर्मा तीसरी बार गौतम बुद्ध नगर लोकसभा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों में सर्वाधिक वोट से जीत दर्ज की है। जीत के अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने गौतम बुद्ध ने की जनता, भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता और भाजपा के बड़े नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरि उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की सेवा निरंतर करते रहेंगे। डॉ महेश की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जैसे ही उनकी जीत की सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। काफी संख्या में शहर के उद्योगपति, सामाजिक लोग, राजनेता डॉ महेश शर्मा को बधाई देने पहुंचे।
डॉ महेश शर्मा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से 2 लाख 80 हजार वोट से जीते थे। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्होंने 3 लाख 36 हजार 922 वोटो से जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 में उन्होंने 5,59,472 मतों से जीत दर्ज की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे से फूल मंडी स्थित मतगणना केंद्र में मतो की गिनती शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए कुल 14 लाख 35 हजार 720 मत पड़े हैं। जिनमें नोएडा जेवर और दादरी विधानसभा की 3 सीटों पर 9,58,807 मत पड़े हैं। इन तीन विधानसभा सीटों की मतों की गिनती गौतम बुद्ध नगर में हो रही है। उन्होंने बताया कि खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर 4,76,913 मत पड़े हैं। जिनकी गिनती बुलंदशहर में हो रही है। उन्होंने बताया कि नोएडा और बुलंदशहर में हो रही पांचो विधानसभा सीटों की गिनती के प्रत्येक चरण की गणना के बाद एक साथ मिलान करके गौतम बुद्ध नगर से रुझान की घोषणा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले डाक मत पत्रों और ईटीबीपीएस मतों की गणना हुई। इसके लिए क्रमश: 10 और 13 टेबल लगाई गई है। उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र और ईटीबीपीएस की मतगणना के बाद ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू हुई। उन्होंने बताया कि फूल मंडी के तीन हाल में मतगणना हो रही है। जेवर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सबसे पहले पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि नोएडा विधानसभा की मतगणना के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं। यहां पर 747 बूथ है। यहां की मतगणना 36 राउंड के बाद पूरी होगी। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा के लिए 21 टेबल लगाई गई है। यहां पर 707 बूथ है। यहां की मतगणना 34 राउंड के बाद पूरी होगी। उन्होंने बताया कि जेवर विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई है। यहां पर 398 बूथ है। इसकी मतगणना 29 राउंड के बाद पूरी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खुर्जा विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई है, यहां पर 432 बूथ हैं। इसकी मतगणना 31 राउंड के बाद पूरी होगी। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद विधानसभा सीट के लिए 74 टेबल लगाई गई है, यहां पर 433 बूथ है। यहां की मतगणना 31 राउंड बाद पूरी हुई।
![May be an image of 4 people, temple and text](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/447232744_868853555260713_5302364304095171363_n.jpg?stp=dst-jpg_p180x540&_nc_cat=104&ccb=1-7&_nc_sid=5f2048&_nc_ohc=3KucJGZO49YQ7kNvgFVJJWn&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&oh=00_AYCM1fXjCAG0rX1zFrsD4V3kUF2Jk1HTu3aqquBv0YA6uA&oe=6664E14F)