नोएडा, 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस का उत्सव दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम ने ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव सुरेश अग्रवाल, ट्रस्ट की पदाधिकारी सविता देवी, सुमति, विनोद शर्मा के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर धूमधाम के साथ मनाया।
ट्रस्ट की ओर से रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने 76 वे गणतंत्र दिवस की सभी देश व क्षेत्रवासियों को सपरिवार बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता सरोज मिश्रा, प्यारेलाल कपूर, कृष्ण मुरारी द्वारा झंडा रोहण व राष्ट्रीय गान के साथ हुई! इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
रितु सिन्हा ने आपसी भाईचारा व देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली और देश वासियों को अपना संविधान मिला, जिसमें जनता की सरकार, जनतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, आपसी भाईचारा, न्याय, समता, समानता, सम्मान के साथ जीने का अधिकार आदि व्यवस्थाएं मिली।
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/475046763_1034197355392998_2016264871230190891_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=109&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=-3zpVPlqH0sQ7kNvgEq-u-O&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AlkauXJpmWnp7QW4h2K0TrT&oh=00_AYBAJfNAnOi_ZeCqthTVNz_ei8Vk9hDK1f3UdtWky2jjXw&oe=679CF19D)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/475086431_1034197392059661_68031809761173285_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=109&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=WwqGm5do3L8Q7kNvgFKtrjw&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AlkauXJpmWnp7QW4h2K0TrT&oh=00_AYCCVDPORyVRgBYZaaqC6byex7C9P1UXECQKrQAkZalQhg&oe=679D1208)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/475254727_1034197428726324_5747615725268235355_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=101&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=8Y_EBT9bzMIQ7kNvgFEq4RK&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AlkauXJpmWnp7QW4h2K0TrT&oh=00_AYAp3OJDLBT9GVQf1gT1liXq4W_rS2Y-mialFf1AHyZJYw&oe=679D08E9)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/475303661_1034197488726318_4193560068463509692_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=100&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=AqOeR0nbUagQ7kNvgGMvUdX&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AlkauXJpmWnp7QW4h2K0TrT&oh=00_AYB7JZ9MOiT4ERnayI7GSIfkevCHiqKH63SyBe5pv8lyoA&oe=679D00AD)
![](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/475304873_1034197548726312_5891679095320309165_n.jpg?stp=dst-jpg_s600x600_tt6&_nc_cat=105&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=psLcNhyB19cQ7kNvgGm0II-&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=AlkauXJpmWnp7QW4h2K0TrT&oh=00_AYD8NB5cBxt1KJKKP-ge2i00iVKxKKDUNlOjxuqBlIkofQ&oe=679CEBA2)