दिल्ली में दम घुटता है दिवाली के बाद हवा में फैला जहर

दिल्ली में दम घुटता है दिवाली के बाद हवा में फैला जहर

23 घंटे में दिल्ली की हवा जहरीली हुई: दिली की सुबह AQI 202 था, आज 900 पार; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भी आतिशबाजी हुई

राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। दीपावली के दिन (12 नवंबर) सुबह 6 बजे रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 202 रिकॉर्ड किया गया था, जो 13 नवंबर यानी सोमवार को 900 के पार चल गया। यानी 23 घंटे में हवा और खराब हो गई।

दरअसल, दिल्ली में 9 और 10 नवंबर को बारिश हुई थी। इसके बाद हवा में प्रदूषण का स्तर करीब 50% कम हो गया था। 11-12 नवंबर को दिल्ली में AQI 250 से कम था, लेकिन 13 नवंबर सुबह 6 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रियल टाइम AQI 910, लाजपत नगर में 959 और करोल बाग में 779 दर्ज किया गया।

सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बावजूद दीपावली के दिन राजधानी समेत देशभर में जमकर आतिशबाजी हुई। इसकी वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 4 गुना से ज्यादा हो गया और पटाखों के धुएं से दिल्ली में काली धुंध छा गई। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

NCR के 6 शहर देश में सबसे प्रदूषित:* दीपावली के बाद दिल्ली से सटे शहरों की एयर क्वालिटी भी खराब हो गई है। वेदर एजेंली aqi.in के रियल टाइम डेटा के मुताबिक, 13 नवंबर को देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में छह नेशनल कैपिटल रीजन NCR के हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।

Delhi NCR