देश में पहली बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 100 करोड़ के घोटाले में जा सकते है जेल

देश में पहली बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 100 करोड़ के घोटाले में जा सकते है जेल

देश की राजधानी से सबसे बड़ी खबर शराब घोटाले के आरोप में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो वें ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्हें मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होने पर आम आदमी पार्टी का भविष्य संकट में पड़ जाएगा।

खबर यह है कि शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ेगा। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया भी हैं। अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। ED के इस नोटिस पर ज्यादातर विश्लेषकों का दावा है कि Diwali-2023 से पहले ही अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ सकता है।

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार इन दिनों शराब घोटाले से घिरी हुई है। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया तथा अरविंद केजरीवाल के सबसे खास नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह इन दिनों जेल में हैं। अब ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी सम्मन भेजा है। अरविंद केजरीवाल को भेजे गए सम्मन में ED ने उन्हें 2 नवंबर को अपने दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी प्रकार पूछताछ के लिए बुलाए गए मनीष सिसौदिया व संजय सिंह को भी ED ने अपने दफ्तर से ही गिरफ्तार कर लिया था। चेतना मंच ने इस विषय पर देशभर के अनेक विश्लेषकों की राय जानने का प्रयास किया है।

देशभर के अधिकतर विश्लेषकों का मत है कि 2 नवंबर को पूछताछ के दौरान ही ED अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके जेल भेज सकती है। विश्लेषक मान रहे हैं कि जिस प्रकार से ED ने अपनी चार्जशीट में बार-बार आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल का जिक्र किया है उससे यह साफ जाहिर होता है कि ED की अब तक की पूरी कवायद असल में अरविंद केजरीवाल तक पहुंचने की ही रही है। आम आदमी पार्टी बार-बार यह आरोप लगाती रही है कि ED केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

अरविंद केजरीवाल तथा उनकी पार्टी का साफ आरोप है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। इसी कारण आम आदमी पार्टी को खत्म कर देने का षड़यंत्र रचा जा रहा है।

100 करोड़ की उगाही का है आरोप आपको एक बार फिर याद दिला दें कि दिल्ली के शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया तथा संजय सिंह आदि पर 100 करोड़ रूपये की अवैध उगाही का आरोप है। यह उगाही दिल्ली की शराब नीति में आमूल-चूल परिवर्तन करने के बदले की गई। शराब नीति में परिवर्तन के जरिए शराब के निजी व्यापारियों को मोटा मुनाफा पहुंचाया गया था। शराब घोटोल के आरोप में सीबीआई की एक विशेष टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

May be an image of 1 person and eyeglasses

Crime