नोएडा स्थित ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री शब्रजेश पाठक जी से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल नेउपमुख्यमंत्री जी को नोएडा आने हेतु औपचारिक आमंत्रण-पत्र भी सौंपा, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए शुभकामनाएँ एवं समर्थन प्रदान किया। इस महत्वपूर्ण भेंट में शामिल प्रमुख सदस्य विधायक श्री विनय वर्मा गिरीश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज महासंघ दिनेश अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज महासंघ – ग्रेटर नोएडा मनीष पाण्डेय संगठन सचिव अशोक झा सचिव सुनील मिश्रा संजय शर्मा तथा कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह लखनऊ यात्रा ब्राह्मण समाज की संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
