दिल्ली AIIMS में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। कल शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। वो आईसीयू में थीं। 3 नवंबर को हालत में थोड़ा सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन 4 नवंबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बात की थी। उन्होंने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
वही, आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिहार कोकिला के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इससे पहले कल शाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार कोकिला से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे थे।
शारदा सिन्हा को 3 नवंबर को ही प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिसके कारण उन्हें फिर से 4 नवंबर को ICU में शिफ्ट किया गया। पिछले 11 दिनों से वे दिल्ली AIIMS में भर्ती थीं।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ऑन्कोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें काफी समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी।
![May be an image of 1 person, smiling and jewelry](https://scontent.fdel76-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/465789026_975233421289392_5810347330464276186_n.jpg?_nc_cat=108&ccb=1-7&_nc_sid=833d8c&_nc_ohc=XXvnrTKqSJ0Q7kNvgEwrnqn&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fdel76-1.fna&_nc_gid=ARicGkUlAdoOPV0zO6alVPL&oh=00_AYAby-eqdXp6GUcpVlHno1nmvO3Ygf4I1yS5ceDCs_0-8Q&oe=6730DAD6)