प्राधिकरण द्वारा देविका गोल्ड होम्स में रजिस्ट्री को लेकर निर्देश जारी निवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

प्राधिकरण द्वारा देविका गोल्ड होम्स में रजिस्ट्री को लेकर निर्देश जारी निवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में प्राधिकरण द्वारा रजिस्ट्री के लिए पत्र जारी होने पर निवासियों ने जमकर खुशी मनाई ।

निवासियों के प्रतिनिधि के रूप में कोर्ट और प्राधिकरण में अपना पक्ष रखने वाले निवासी एवं नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि वास्तव में छह वर्षों के संघर्ष के उपरांत आज हम लोग निवासी हुए क्योंकि अभी तक वास्तविक स्वामित्व हमारे पास था ही नहीं , सबसे अच्छी बात यह रही कि रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण ने एक वर्ष का समय दिया है जिसमें रजिस्ट्री पर कोई अतिरिक्त फाइन नहीं लगेगा, एक वर्ष उपरांत प्रतिदिन के हिसाब से फाइन लगेगा जो फ्लैट के एरिया के हिसाब से होगा।

निवासी आनंद सिंह ने कहा कि हम लोगों के लिए तो असली होली आज है, प्रवीन सिंह ने कहा कि हम लोग बहुत मानसिक दबाव में थे वास्तविक जीत तो आज हुई है और इससे हम लोगों का भविष्य सुरक्षित होगा

इस विषय पर बोलते हुए नेफ़ोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि रजिस्ट्री की समस्याओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों फ्लैट निवासी जूझ रहे हैं देविका गोल्ड में रजिस्ट्री का प्रारंभ होना सबके लिए एक उम्मीद की किरण बनी है

निवासियों ने प्राधिकरण के सीईओ एन जी रवि और एसीईओ बिल्डर सौम्य श्रीवास्तव का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया इस अवसर पर आनंद सिंह अभिषेक आशीष कुलकर्णी, मुकुल मिश्र, गोल्डी कलेर निहारिका चतुर्वेदी, दीपक आर्य, शशांक, ब्रजेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर गुप्ता, अमित सिंह, नीरज चतुर्वेदी, अंतरिक्ष कुमार , प्रवीन सिंह, शिरीष पांडे इत्यादि उपस्थित थे ।

Real Estate