भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता के निर्देश पर एक दिवसीय धरना शांति पूर्ण तरीके से केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी कानून के विरुद्ध चिल्ला बार्डर पर रखा,
लेकिन पुलिस के तानाशाही पूर्ण तरीके से किसानों व पदाधिकारीओ से गाली गलौच व मारपीट की गई,पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रणविजय सिंह के आदेश पर व स्वयं रणविजय सिंह ने किसानों के साथ मारपीट व गाली गलौज की,जिसमे भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर संजय ,जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर बिनु अधाना,जिला अध्यक्ष पलवल ऋषिपाल चौहान,के साथ साथ कई किसान व पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए ,
पुलिस द्वारा बल प्रयोग करके गैरकानूनी तरीके से किसानों को पुलिस लाइन सूरजपुर में घंटो बैठाए रखा लेकिन किसी प्रकार का को डॉक्टरी उपचार किसानों को मुहैया नही कराया गया।पुलिस अधिकारी रणविजय सिंह की उक्त कार्यशैली से संघटन के समस्त कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों में रोष है ,भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने पुलिस अधिकारी रणविजय सिंह के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है यदि पुलिस अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही नही होती तो भारतीय किसान यूनियन अम्बावता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।