विप़क्षयों का भाजपा पर निशाना, सुनीता केजरीवाल ने पति का खत पढा ।

विप़क्षयों का भाजपा पर निशाना, सुनीता केजरीवाल ने पति का खत पढा ।

नई दिल्ली विपक्षी इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं ने आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महारैली की। इसे ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली कहा जा रहा है। शराब नीति मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इस कार्यक्रम को विपक्ष की ताकत और एकता दोनों के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रैली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं। वे सच्चे देशभक्त इंसान हैं। केजरीवाल देश के लिए लड़ रहे हैं। केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए सुनीता ने बताया कि केजरीवाल ने कहा, आज भारत मां काफी दुख में हैं। जब सही इलाज नहीं मिलता। उनके बच्चे को भोजन नही मिलता, अच्छी शिक्षा नही मिलती तो भारत मां को दुख होता है। हम नया भारत बनाते हैं। जहा सभी को अच्छा इलाज, बेहतर शिक्षा, पूरी दुनिया से यह लोग आएंगे। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां सभी को न्याय मिलेगा। 140 करोड़ लोगों से आह्वान करता हूं कि यदि इंडिया गठबंधन को मौका मिलता है तो ऐसा भारत बनाएंगे।

May be an image of 1 person and dais

Delhi NCR