AOA अवैध हैंडओवर व वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ निवासियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

AOA अवैध हैंडओवर व वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ निवासियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उठी आवाज ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शनिवार – आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर कथित अवैध हैंडओवर और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध जताया। निवासियों का आरोप है कि NBCC द्वारा एडहॉक AOA को हैंडओवर दिया गया है और NBCC सुप्रीम कोर्ट में परियोजना पूर्ण होने का दावा किया है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कई बुनियादी ढांचे और सुरक्षा संबंधी कार्य अधूरे हैं।

प्रमुख शिकायतें सुरक्षा और संरचना फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह कार्यशील नहीं है।कुछ टावरों में लिफ्टों में पानी प्रवेश कर रहा है कई सर्विस शाफ्ट खुले हैं, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा हैं सीपेज और अन्य संरचनात्मक कमियां अभी भी मौजूद हैं वित्तीय पारदर्शिता और गबन के आरोप: GBM की अनुमति के बिना प्रतिमाह करोड़ों रुपये सोसाइटी फंड से निकाले जा रहे हैं निवासियों को टेंडर दस्तावेज़ और इनवॉइस नहीं दिखाए जा रहे, कई बार अनुरोध करने के बावजूद पारदर्शिता का नुकसान हो रहा है निवासियों को निशाना बनाया जा रहा है और धमकाया जा रहा है, कहा जा रहा है कि AOA बैंक खाता ब्लॉक हो गया है निवासियों की शिकायतों के कारण।

लगभग 8% राशि व्योम FMS के नाम पर खुले बाजार से खर्च की जा रही है, वह भी बिना निवासियों की स्वीकृति या GBM की अनुमति के सामाजिक और प्रशासनिक कदम निवासियों ने पहले ही जिला मजिस्ट्रेट, गौतम बुद्ध नगर को शिकायत दर्ज कराई है आरोप है कि AOA कोई GBM आयोजित नहीं कर रहा है निवासियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट (प्रमोटन ऑफ कंस्ट्रक्शन, ओनरशिप एंड मेंटेनेंस) अधिनियम, 2010 और संबंधित नियमों के अनुसार, सामान्य क्षेत्रों और सुविधाओं का पूर्ण और सुरक्षित होना जरूरी है, साथ ही वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और निवासियों की स्वीकृति अनिवार्य है। उनका आरोप है कि इन कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।

निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कोर्ट रिसीवर (CR) कार्यालय के समक्ष भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

निवासियों का कहना है, “हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, लेकिन अधूरी सुविधाओं और वित्तीय अनियमितताओं के साथ जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेंगे। सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही हमारी प्राथमिकता है फिलहाल, NBCC और एडहॉक AOA की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है

Real Estate