दिल्ली में 21 मौतों का जिम्मेदार होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

दिल्ली में 21 मौतों का जिम्मेदार होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

दिल्ली के मालवीयनगर स्थित होटल में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड के मामले में लवकेश बजाज को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया..

लवकेश बजाज के उसी इलाके में दो होटल और हैं. लवकेश बजाज ने स्वीकार किया कि होटल के पास फायर एनओसी नहीं थी. दिल्ली पुलिस बिजली विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि ये पता चल सके कि होटल में किए गए निर्माण और संचालन के लिए जरूरी मंजूरी ली गई थी या नहीं!!

लवकेश ने पुलिस को बताया है कि होटल का संचालन कोई और व्यक्ति संभाल रहा था..होटल अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं.. आग में कई लोग झुलसे भी हैं जिनका उपचार चल रहा है..

लवकेश बजाज ने तीन साल पहले किसी अहलूवालिया से ये बिल्डिंग खरीदी थी और उसमें होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। पहले यहां खादी की शॉप भी थी.. जब बजाज ने ये बिल्डिंग खरीदी थी, उस वक्त ये काफी जर्जर हालात में थी.. पूछताछ में वो दावा कर रहा है कि उसने BNB यानि बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट, हेल्थ रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी..

दिल्ली पुलिस उसके इस दावों की जांच कर रही है आज दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस कोर्ट से लवकेश बजाज की 3 से 4 दिन की रिमांड मांगेगी.

Crime