उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी प्राधिकरण (यू.पी. रेरा) ने लखनऊ मुख्यालय में आयोजित “एजेंट प्रशिक्षण प्रमाणन कार्यक्रम” के तहत 33वें से 36वें बैच के सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने 173 एजेंटों को प्रमाणपत्र सौंपे।
यू.पी. रेरा का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
अब तक 38 बैच आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1320 अभ्यर्थी सफल हो चुके हैं। जल्द ही ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू करने की भी तैयारी है।
#UPRERA#RealEstate#Lucknow#Transparency#ConsumerRights#UPNews
