फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का विरोध प्रदर्शन

फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का विरोध प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक मूर्ति चौक के पास फ्यूज़न उफेरिया मॉल में बिल्डर की कथित अवैध वसूली, पानी के कनेक्शन व बिजली के चार्ज, मेंटेनेंस में अनियमितताओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही के विरोध में खरीदारों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उफेरिया ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन कर रहे खरीदारों और दुकानदारों का आरोप है कि भारी मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद मॉल में पर्याप्त सुविधाएँ और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। साथ ही, यदि कोई मालिक अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाहता है तो उससे एनओसी के नाम पर अवैध वसूली की जाती है तथा बिजली के अतिरिक्त और मनमाने चार्ज भी लगाए जा रहे हैं।

खरीदारों ने बिल्डर प्रबंधन से अवैध वसूली तत्काल बंद करने, मेंटेनेंस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा मॉल में बेहतर सुरक्षा और सुविधाएँ सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Real Estate