पुरानी दिल्ली के मोहम्मद अरीब का कत्ल। चार दिन की तलाश के बाद बल्लभगढ़ में मिली डेड बॉडी।

पुरानी दिल्ली के मोहम्मद अरीब का कत्ल। चार दिन की तलाश के बाद बल्लभगढ़ में मिली डेड बॉडी।

पुरानी दिल्ली के रहने वाले 31 साल के मोहम्मद अरीब 7 मार्च को घर से फरीदाबाद जाने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि वह स्क्रैप के कारोबार से जुड़े हुए थे और उसी सिलसिले में लगभग ढाई लाख रुपये लेकर माल खरीदने जा रहे थे। इसके बाद से उनका फोन बंद आने लगा और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। जब देर रात तक अरीब घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की और आखिरकार पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने मिलकर इस मामले की जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसी कड़ी में जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि अरीब को कुछ जानने वाले लोगों ने मिलने के लिए बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक़ पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान अरीब की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से बॉडी को हरियाणा के बल्लभगढ़ इलाके में फेंक दिया। बाद में पुलिस ने उस जगह से अरीब का शव बरामद कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है क़ातिलों के नाम अभी सामने नही आये हैं।

Crime