गौतम बुद्ध नगर के नोएडा एक्सटेंशन को मिली नहीं सौगात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा (सेक्टर 10) में नवनिर्मित KDSG सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया। 
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिले के प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
300 से अधिक बेड की क्षमता वाला यह अत्याधुनिक अस्पताल क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की एक बड़ी सौगात है। इससे नोएडा एक्सटेंशन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को अब गंभीर बीमारियों के विश्वस्तरीय इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
