गौतम बुद्ध नगर में हिंदू शक्ति दल संगठन ने गौर सिटी सेंटर ऑफिस में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन पंडित के नेतृत्व में महिला सभा की अध्यक्ष के रूप में अनु सिंह की नियुक्ति की गई। वहीं उत्तर प्रदेश हिंदू शक्ति दल के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिव्यांक पराशर जी को सौंपी गई। 
इस अवसर पर हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन पंडित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह जी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मितुल सुजाता सिंह पूजा सिंह गंगानिया रागिनी नेहा गौरव शर्मा तथा हिंदू शक्ति दल के अन्य सम्मानित सदस्य भी मौजूद रहे। 
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि हिंदू शक्ति दल का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर समाज, संस्कृति और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने संगठन के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित में कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
वही हिन्दू शक्ति दल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन पंडित ने कहा कि संगठन का कार्य हिंदुत्व को जन जन तक पहुंचाना है समाज में संगठन समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य करेगा आज महिला सभा के कई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के लिए हिंदू शक्तिदल महिला सभा कार्य करेगी 
