ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी ने शाहबेरी में 9 दुकानों को सील किया प्राधिकरण की 17 दिन में सातवीं बड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी ने शाहबेरी में 9 दुकानों को सील किया प्राधिकरण की 17 दिन में सातवीं बड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को शाहबेरी में शत्रु संपत्ति पर बनीं नौ दुकानों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण की यह 17 दिन में सातवीं बड़ी कार्रवाई है। वहीं, अमरपुर में भी पुलिस और प्रशासन के सहयोग से करीब 5000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-1 के प्रभारी प्रभात शंकर के नेतृत्व में टीम ने शाहबेरी में कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शत्रु संपत्ति पर बनीं इन दुकानों का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था, जिस पर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए इन्हें सील कर दिया।

अमरपुर में 5000 वर्ग मीटर जमीन मुक्त

इसी दिन प्राधिकरण की टीम ने अमरपुर में भी बड़ी कार्रवाई की। यहां सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। गांव के ही कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसको लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद भी चल रहा था। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर वर्क सर्किल-8 के प्रभारी नागेंद्र सिंह, एसीपी, एसएचओ और जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। टीम ने लगभग 5000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। प्राधिकरण अब इस जमीन को तार फेंसिंग कर अपने कब्जे में लेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पिछले 17 दिनों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इस दौरान 7 जगहों पर बड़ी कार्रवाई की गई है:

Delhi NCR