जेवर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्थानीय स्तर पर नई व्यवस्था लागू
जेवर विधायक के प्रयासों से बिजली समस्याओं के समाधान हेतु जेवर, दनकौर और दादरी में समाधान हेतु कार्यालय हुआ स्थापित”
Ease of Living’ को बढ़ावा, बिलिंग, बिजली चोरी और अन्य शिकायतों का निस्तारण अब होगा आसान”
जेवर, दनकौर और दादरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के निरंतर प्रयासों एवं जनहित में उठाए गए मुद्दों के परिणामस्वरूप विद्युत विभाग द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता श्री शिवम त्रिपाठी के पत्र के अनुसार उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान, बिलिंग संबंधी शिकायतों के निस्तारण तथा ‘Ease of Living’ की अवधारणा को सशक्त बनाने के लिए विद्युत विभाग ने स्थानीय स्तर पर दनकौर और जेवर एवं दादरी में कैंप कार्यालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इससे अब जेवर और दनकौर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दूरस्थ नोएडा स्थित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान अब नजदीक ही संभव होगा।
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”विधायक के रूप में मेरी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के प्रत्येक उपभोक्ता को सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि *”विद्युत उपभोक्ताओं की लंबे समय से आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों से लगातार संवाद और पत्राचार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत निर्धारित दिनों में संबंधित अभियंताओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि बिलिंग, विद्युत आपूर्ति, शिकायत निस्तारण तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सके। इससे न केवल उपभोक्ताओं का समय बचेगा बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ेगी।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता दिए जाने की सराहना करते हुए कहा कि *”सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ही आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि *”आप इस नई व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, जिससे समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।”*
