आगामी 1 नवंबर से 3 नवंबर तक जनपद इलाहाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के खिलाडियों का हुआ चयन चौथी जिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2025 प्रतियोगिता का शुभारंभ *मुख्य अतिथि श्यामेन्द्र नागर ब्लॉक प्रमुख बिसरख* द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली, अरविंद प्रधान नंबरदार, नरेंद्र प्रधान नंबरदार, जफर खान वरिष्ठ संयुक्त सचिव जिला ओलम्पिक संघ गौतम बुद्ध नगर एवं समस्त जिला जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारी द्वारा किया गया
प्रतियोगिता में कंपटीशन डायरैक्टर डॉ.अभिषेक त्रिपाठी अंतर राष्ट्रीय रेफरी की देख रेख में किया गया जिसमें अंडर 10 वर्ष के वर्ग की सभी बालिका एवं अंडर 6 वर्ष, अंडर 8 वर्ष, अंडर 10 वर्ष, अंडर 12 वर्ष, के बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि श्यामेन्द्र नागर ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं अभिभावकों और जज, रेफरी को बधाई देते हुवे कहा कि इन सभी खिलाडियों ने जिला अस्तर पर पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। मै कमाता करता हूं। आगामी नवंबर में होने वाली राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हमारे जनपद के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीते ये मेरी प्रार्थना है।
सचिव राजीव श्रीवास्तव जिला जिम्नास्टिक संघ ने बताया यह प्रतियोगिता 3 दिवसीय कराई जा रही है। समापन समारोह दिनांक 28 सितंबर दिन रविवार को किया जाएगा।
