प्रसिद्ध अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जिन्हें व्यापक रूप से “कांटा लगा गर्ल” और बिग बॉस 13 की पूर्व प्रतिभागी के रूप में पहचाना जाता है, का शुक्रवार रात अचानक हृदयाघात से 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
“कांटा लगा” गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला के 42 साल की उम्र में निधन का हो गया है। मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम उनके अंधेरी स्थित आवास पर पहुंच गई है।
मुंबई पुलिस के अनुसार उनका शव उनके घर पर मिला और पुलिस को रात करीब 1 बजे सूचना दी गई थी।
टीवी जगत आज गहरे सदमे में है। ‘कांटा लगा’ से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। गुरुवार रात अचानक सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दिल दहला देने वाली खबर ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को, बल्कि उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी को भी तोड़कर रख दिया है। जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाले पराग की आंखों में अब सिर्फ ग़म है। सोशल मीडिया पर उनका भावुक चेहरा और कार में बैठा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है।


