मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत चार दिन पहले जताई थी हत्या की आशंका ।

मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत चार दिन पहले जताई थी हत्या की आशंका ।

मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, सूत्रों के अनुसार पेट मे दिक्कत के चलते फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, डॉक्टर ने मुख्तार को किया मृत घोषित चार दिन पहले मुख्तार अंसारी ने जताई थी हत्या की आशंका

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई है. जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बांदा के डीएम डीएम और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं. उसे दो दिन पहले भी मेडिकल कॉलेज लाया गया था. उसे पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत थी. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर-मऊ और बांदा में सुरक्षा सख्त कर दी गई है. उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी है. प्रयागराज में भी अलर्ट जारी किया गया है. एडीजी प्रयागराज को बांदा के हालात पर नजर का निर्देश दिया गया है.बांदा जनपद प्रयागराज जोन में आता है.

Delhi NCR